रूद्रपुर- जिला प्रशासन सरकार जनता के द्वार की संकल्पना को कर रहा साकार।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह जमीन फ्री होल्ड कार्यवाही की स्वयं कर रहे निगरानी।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में प्रशासन द्वारा कैम्प लगाकर एवं घर-घर जाकर नजूल भूमि फ्री होल्ड करने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके क्रम में इन्द्रा कॉलोनी में चल रही फ्री होल्ड की कार्यवाही का जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने निरीक्षण किया और स्वंय भी घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों के मौके पर ही पत्रावलियां पूर्ण कराई।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि भूमि फ्री होल्ड कराने के लिए 150 से अधिक पत्रावलियां अभी तक घर-घर जाकर पूर्ण कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सितम्बर माह के अन्त तक लगभग 900 पत्रावलियां पूर्ण करा ली जायेंगी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह के अन्त तक दो हजार पत्रावलियां हर हाल में पूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पत्रावलियां पूर्ण कराने के लिए वैण्डर, शपथ पत्र हेतु नोटरी, फोटो कॉपी आदि की भी व्यवस्था की गई है ताकि पत्रावलियां तैयार कराने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
इस दौरान मेयर रामपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल आदि उपस्थित थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेलवे क्रॉसिंग पर रोज की परेशानी होगी खत्म? ROB को लेकर रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर अब सख्ती! धामी सरकार ने अफसरों को दिए ये बड़े निर्देश
उत्तराखंड के पहाड़ों में अब नहीं खाली होंगे गांव? सेतु आयोग ने बनाया बड़ा प्लान
CM धामी ने अफसरों को दिया बड़ा अल्टीमेटम, 9 नवंबर तक रोपवे का काम दिखना चाहिए
हल्द्वानी: चार रेस, चार गोल्ड…श्रद्धा ने तैराकी में दिखाया ऐसा जलवा कि बन गईं चैंपियन
उत्तराखंड: अब सड़कें बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी! उत्तराखंड में PNG पाइपलाइन को लेकर बड़ा आदेश
हल्द्वानी: STH पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, ICU-SNCU से लेकर OPD तक देखा हाल; मरीजों से लिया फीडबैक
नैनीताल : (बड़ी खबर) जिले में विभागों को निर्देश ऑन लाइन खतौनी होगी स्वीकार्य
उत्तराखंड: रुद्रपुर में SIR की बैठक में महाभारत, DM कमिश्नर के सामने भिड़ गए माननीय Video
उत्तराखंड : रक्षा बंधन में इनको मिलेगा वेतन 
