- रश्मि राजपाल बनी पंजाबी वूमन क्लब की अध्यक्ष
- 👉 पूनम क्वत्रा व सरिता नरूला को महामंत्री बनाया गया ।
- 👉 हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की महिला इकाई है पंजाबी वूमेन क्लब ।
हल्द्वानी– रामपुर रोड स्थित होटल अशोका द ग्रैंड में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ व संरक्षक सुभाष मोंगा द्वारा रश्मि राजपाल को पंजाबी वूमेन क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने बताया रश्मि राजपाल पिछले कई वर्षों से संस्था में अपनी सेवाएं दे रही है, इसलिए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी देते हुए अध्यक्ष बनाया गया है ।
महामंत्री पद पर सरिता नरूला व पूनम क्वात्रा अहम जिम्मेदारी दी गई है । हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने विश्वास जताया की रश्मि राजपाल संस्था के प्रति निष्ठावान रूप से सेवा कार्य करती रहेगी । नवनियुक्त अध्यक्ष रश्मि राजपाल ने संस्था अध्यक्ष व संरक्षक का आभार करते हुए बताया कि वह अध्यक्ष पद की गरिमा को समझते हुए पंजाबी वूमेन क्लब को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी ।

क्लब महामंत्री सरिता नरूला व पूनम क्वात्रा ने बताया कि पंजाबी वूमेन क्लब की महिलाएं हर वर्ष की तरह धूमधाम से करवाचौथ मेला, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर व अन्य सामाजिक कार्यों को बढ़-चढ़कर करेंगे । अध्यक्ष रश्मि राजपाल ने बताया कि क्लब में लगभग 50 महिलाएं हैं जो मिल जुलकर क्लब के साथ सेवा कार्य करती है, उन सभी को क्लब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर पदाधिकारी बनाया जाएगा ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर अब सख्ती! धामी सरकार ने अफसरों को दिए ये बड़े निर्देश
उत्तराखंड के पहाड़ों में अब नहीं खाली होंगे गांव? सेतु आयोग ने बनाया बड़ा प्लान
CM धामी ने अफसरों को दिया बड़ा अल्टीमेटम, 9 नवंबर तक रोपवे का काम दिखना चाहिए
हल्द्वानी: चार रेस, चार गोल्ड…श्रद्धा ने तैराकी में दिखाया ऐसा जलवा कि बन गईं चैंपियन
उत्तराखंड: अब सड़कें बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी! उत्तराखंड में PNG पाइपलाइन को लेकर बड़ा आदेश
हल्द्वानी: STH पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, ICU-SNCU से लेकर OPD तक देखा हाल; मरीजों से लिया फीडबैक
नैनीताल : (बड़ी खबर) जिले में विभागों को निर्देश ऑन लाइन खतौनी होगी स्वीकार्य
उत्तराखंड: रुद्रपुर में SIR की बैठक में महाभारत, DM कमिश्नर के सामने भिड़ गए माननीय Video
उत्तराखंड : रक्षा बंधन में इनको मिलेगा वेतन
हल्द्वानी : इन इलाकों में 31 अगस्त तक बिजली रहेगी गुल 
