Ramnagar News: आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की अध्यक्षता में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस दौरान शिक्षा निदेशक कुंवर ने बोर्ड परीक्षा के निर्धारण को लेकर सीईओ से चर्चा की। बता दें कि आगामी तीन माह बाद उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है जिसके लिए बोर्ड ने तैयारी कर ली। प्रदेश में 1250 केंद्रों में बोर्ड की परीक्षा होगी।
निदेशक कुंवर ने बताया कि परीक्षा के लिए 1250 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 40 एकल व 1210 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 83 परीक्षा केंद्र कम बने हैं। इन केंद्रों में 259340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बार टिहरी में सबसे अधिक 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जबकि चंपावत में सबसे कम 38 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा हाईस्कूल में 132104 व इंटर में 127236 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी में होगी, जबकि हाईस्कूल व इंटर की लिखित परीक्षा मार्च व अप्रैल के बीच में होंगी। प्रदेश में 198 संवेदनशील व 15 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान 
