ऋषिकेश : चारधाम यात्रा में पिछले पांच दिनों से लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण कराने के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह से लंबी लाइनों में खड़े रहे। भीड़ ज्यादा होने के कारण रविवार को फिर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
भीड़ के दौरान रोडवेज टिकट काउंटर का शीशा भी टूट गया। बताया गया कि महाराष्ट्र से आए एक यात्री ने जल्दबाजी में काउंटर पर जोर से धक्का मार दिया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में समझौते के तहत यात्री ने 1000 रुपये का जुर्माना जमा किया…जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने स्लॉट व्यवस्था लागू कर दी है। शनिवार को चारधाम यात्रा के सभी स्लॉट सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में ही भर गए। इसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से काउंटर खाली करने की अपील की।
कई यात्री शाम तक काउंटर के बाहर बैठे रहे। बाद में प्रशासन ने घोषणा की कि अगला पंजीकरण रविवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा। इसके बाद श्रद्धालु धर्मशालाओं और होटलों की ओर लौट गए।
शुक्रवार से ही पंजीकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की लाइनें लगातार लंबी होती जा रही थीं। रविवार सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर प्रशासन ने स्लॉट खत्म होने की घोषणा कर दी। इसके बाद कुछ काउंटर बंद कर दिए गए, जबकि कुछ काउंटरों पर केवल बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए पंजीकरण जारी रहा।
चारों धाम के लिए पंजीकरण कराने पहुंचे कई श्रद्धालुओं को स्लॉट नहीं मिल पाया। कई यात्री सुबह 6 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन नंबर आने से पहले ही काउंटर बंद हो गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 

