पुलिस ने चोरी और हत्या के दो मामलों का किया खुलासा
हल्द्वानी: हल्द्वानी में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने दो मामलों का खुलासा किया। जिसमें लालकुआं के बिंदुखता क्षेत्र से हुई घर में चोरी और टांडा क्षेत्र में कुल्हाड़ी से युवक की हुई हत्या के मामले में खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बहेड़ी के रहने वाले एक शातिर चोर ने एक घर में 11 तोला सोना और नगदी चुरा ली थी जब सीसीटीवी सहित अन्य विकल्प से पुलिस ने जांच की तो शातिर चोर पकड़ा गया जिसके पास से 20 तोला सोना जिसकी कीमत 35 लख रुपए है बरामद की गई साथ ही अपराधी भानु प्रताप बहेड़ी का रहने वाला है जिस पर इससे पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने दो अन्य मामलों में अपराध कबूला है।
वहीं दूसरी तरफ एक दिन पूर्व हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा क्षेत्र में 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी जिसमें पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मृतक मेवा लाल के साथी तिवारी सेन निवासी दिनेशपुर रूद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसकी निशान देही पर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही झोपड़ी में रहते थे और देर रात शराब पीकर आपस में विवाद हुआ जिसमें तिवारी सेन ने कुल्हाड़ी से अपने साथी की हत्या कर दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 

