300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
करीब दो साल से कपूर परिवार के घर आता था राजकुमार, काम के कम पैसे मिलने को लेकर हुआ था विवाद
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक परिवार के घर काम करने आने वाले युवक ने कथित तौर पर महज 300 रुपये के विवाद में बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की पेचकस से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजकुमार पिछले करीब दो साल से कपूर परिवार के घर काम करने आता था। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह काम के सिलसिले में घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि काम के बदले वह 600 रुपये मांग रहा था, लेकिन परिवार की ओर से उसे 300 रुपये दिए गए। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज हो गया और कुछ देर बाद दोबारा घर पहुंचा।
दोपहर करीब 1 बजे राजकुमार का परिवार से विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद उसने बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। करीब 1:56 बजे आरोपी ने पेचकस से दंपती पर वार किए। इस दौरान घर में मौजूद महिला ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।
करीब 2:45 बजे तक आरोपी घर में ही मौजूद रहा और इसके बाद बाहर निकला। बताया जा रहा है कि उसने भागने के दौरान करीब 500 मीटर तक रास्ता तय किया। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब 3:10 बजे पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।
आपराधिक इतिहास और सत्यापन की भी जांच
पुलिस अब आरोपी राजकुमार के आपराधिक इतिहास और उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से परिवार के संपर्क में था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे केवल पैसों का विवाद था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी।
घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 
