चंपावत में 16 वर्षीय बालिका गर्भवती, नाबालिग बालक पर पॉक्सो में केस
मेडिकल जांच में गर्भावस्था की पुष्टि, आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा
चंपावत। जिले में एक नाबालिग बालिका के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में बालिका के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक 16 वर्षीय नाबालिग बालक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह, हरिद्वार भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते चार अक्टूबर को चंपावत क्षेत्र के एक मोहल्ले से किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों के बाद किशोरी को कुछ समय बाद बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार बरामदगी के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए एक 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। बोर्ड के आदेश के बाद उसे बाल सुधार गृह, हरिद्वार भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता चंपावत की रहने वाली है, जबकि आरोपी किशोर पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। किशोर के माता-पिता पिछले करीब दो दशक से चंपावत में रहकर काम करते हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 
