उत्तराखंड: यहां पुलिस बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास मंगलवार सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहे सीमेंट से लदे 12 टायर ट्रक ने आगे चल रही आईआरबी प्रथम बटालियन की बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की बस सड़क पर पलट गई। ट्रक भी हादसे के बाद पलट गया।

हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। टक्कर के समय बस में आईआरबी के आठ जवान सवार थे। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया…जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई। हादसे में बाइक सवारों और ट्रक चालक के भी घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश

हादसे में घायल पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, बस चालक हेड कांस्टेबल हेमपाल सिंह, कांस्टेबल अदीप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप राठौर और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल हैं। सभी जवान आईआरबी प्रथम बटालियन, बैलपड़ाव, रामनगर से जुड़े बताए गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की।

आशारोड़ी और मोहब्बेवाला क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी इसी चेकपोस्ट के पास एक ट्रक ने यूपी पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर की कार को टक्कर मार दी थी। उस घटना में इंस्पेक्टर और उनके बच्चों को चोटें आई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश

ताजा हादसे के बाद एक बार फिर इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस फिलहाल हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें