देहरादून। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में उन्होंने नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के विधायक और अन्य नेता मौजूद रहे।
नामांकन से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी दिनेश आर्य समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे। भाजपा ने उन्हें उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से उनके निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद भी जताई गई है।

कुमाऊं क्षेत्र से आने वाले दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वह भाजपा नैनीताल जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे में भी उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं। फिलहाल वह राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं।
उत्तराखंड की इस राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है। मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसी सीट को भरने के लिए चुनाव कराया जा रहा है।
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। अगर मतदान की जरूरत पड़ती है तो 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।
दिनेश आर्य के नामांकन के साथ ही उत्तराखंड की इस राज्यसभा सीट को लेकर चुनावी प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त
नैनीताल : फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया
उत्तराखंड: 78 पदों पर भर्ती का मौका, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश
Uttarakhand: पौड़ी के युवक को हल्द्वानी में चाकू मारा, चार लाख रुपये गायब
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 तक येलो अलर्ट
एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा 
