हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत


चलते-चलते सड़क पर गिरा युवक, मौके पर मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTSAd


हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खरीदारी करने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सड़क पर गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बहादराबाद निवासी युवक सुबह सब्जी खरीदने के लिए मंडी पहुंचा था। इसी दौरान चलते-चलते अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर पड़ा। युवक के गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें