झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हल्द्वानी। झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में कई क्लिनिकों पर छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित किए जा रहे क्लिनिकों की जांच की।

जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर झोलाछाप डॉक्टरों के 7 क्लिनिक सील कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्लिनिक संचालकों से दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी जानकारी मांगी। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले संचालकों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई।
प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि बिना अनुमति और जरूरी मानकों के चिकित्सा गतिविधियां संचालित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से ऐसे क्लिनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त
नैनीताल : फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया
उत्तराखंड: 78 पदों पर भर्ती का मौका, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश 
