फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त
अल्मोड़ा। फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पाने वाले तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने तीनों शिक्षकों की सेवाएं नियुक्ति की तिथि से समाप्त कर दी हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की ओर से 7 नवंबर 2025 को सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। चयन प्रक्रिया के बाद भैंसियाछाना ब्लॉक के तीन अभ्यर्थियों को 27 जनवरी 2026 को नियुक्ति दी गई थी। इनमें कुनखेत नवीन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भूपेंद्र कुमार, बौड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अंजना खामकोटी और बूढ़ाधोर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रियांशु चंद्र शामिल थे।
तीनों अभ्यर्थियों ने आवेदन के साथ यूटीईटी प्रथम वर्ष 2024 का प्रमाणपत्र लगाया था। प्रमाणपत्रों के फर्जी होने की शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग ने दस्तावेजों की जांच के लिए मामला उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर भेजा। जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।
नोटिस के बाद भी नहीं दे सके वैध साक्ष्य
विभाग की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई और कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद तीनों शिक्षकों ने अपने बचाव में कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों और बीमारी का हवाला देते हुए त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया।
अधिकारियों ने मामले को गंभीर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज से जुड़ा मानते हुए त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया। इसके बाद तीनों शिक्षकों की सेवाएं उनकी नियुक्ति के दिन से ही समाप्त कर दी गईं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त
नैनीताल : फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया
उत्तराखंड: 78 पदों पर भर्ती का मौका, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश
Uttarakhand: पौड़ी के युवक को हल्द्वानी में चाकू मारा, चार लाख रुपये गायब
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 तक येलो अलर्ट
एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी 
