श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: कैंचीधाम में वीकेंड पर बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण सभागार में कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

दीपक रावत ने कहा कि वीकेंड पर कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो…इसके लिए यातायात व्यवस्था को पहले से बेहतर किया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से होटल की एडवांस बुकिंग कराने के बाद ही कैंचीधाम आने की अपील की।

बैठक में तय किया गया कि वीकेंड के दौरान सभी उपजिलाधिकारी, सीओ, एआरटीओ और जिला पर्यटन अधिकारी आपसी समन्वय से यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करेंगे।

आयुक्त ने परिवहन विभाग को वीकेंड के दौरान टैक्सी बाइक की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भीमताल के विकास भवन पार्किंग और भवाली के सेनिटोरियम क्षेत्र में परिवहन विभाग के बूथ स्थापित करने को कहा गया।

कैंचीधाम क्षेत्र में दुकानदारों की ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए सभी दुकानों पर खाद्य और पेय पदार्थों की रेट लिस्ट प्रमुखता से लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आयुक्त ने जिलाधिकारी को शिप्रा नदी में नहाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं मंदिर समिति को वीकेंड पर कैंचीधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखने के लिए हेड काउंट कैमरे लगाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी

मंदिर के गेटों को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए 15 दिन के भीतर ऑटोमेटिक तरीके से खोलने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठा। अधिकारियों ने बताया कि टोल पास की कम चौड़ाई के कारण वहां वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बनती है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने वीकेंड पर जाम की स्थिति से बचने के लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी

आयुक्त दीपक रावत ने क्षेत्र की सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर डामरीकरण और पैचवर्क का काम चल रहा है। आयुक्त ने सभी सड़क कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में आईजी कुमाऊं नवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसई एनएच मनोहर सिंह, एसई लोनिवि राजेश पंत, आरटीओ (ई) अरविंद पांडे, एडीएम विवेक राय, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार समेत मंदिर समिति, व्यापारी संघ, टैक्सी यूनियन और केमू यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें