देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने इस साल श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है। सरकार के मुताबिक यह संख्या वर्ष 2023 में दर्ज रिकॉर्ड से अधिक है।
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं। सरकार का कहना है कि चारधाम यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है।
यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, आवास और आपदा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। यात्रा से जुड़े विभागों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं का असर चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या में भी दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाला हर श्रद्धालु राज्य का अतिथि है। सरकार का प्रयास है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा का अनुभव मिले।
सीएम धामी ने यात्रा व्यवस्था में योगदान देने वाले प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, स्थानीय निकायों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय लोगों और अन्य कर्मचारियों की भी सराहना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 

