उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, कई जिलों में घरों से बाहर निकले लोग


देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकंड पर आए भूकंप के झटके कई जिलों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के ज्योतिर्मठ से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण दिशा में बताया गया, जबकि इसकी गहराई करीब 13 किलोमीटर दर्ज की गई।


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 रही। चमोली के अलावा रुद्रप्रयाग, पौड़ी और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र अपेक्षाकृत कम गहराई पर होने के कारण कई इलाकों में झटके तेज महसूस हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील


भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बीरोंखाल, थलीसैंण और धुमाकोट क्षेत्र में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। वहीं कुमाऊं मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश


हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भूकंप के बाद लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें