देहरादून: देहरादून में जमीन बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले ही इस मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी और उसके साथी अजय सजवाण को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहाड़ के लोगों, फौजियों और दूसरे राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड मूल के लोगों को सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे। आरोप है कि आरोपी किसी और की जमीन को अपनी बताकर लोगों से बड़ी रकम वसूलते थे।

यह मामला पिछले साल अक्टूबर में सामने आया था। सहस्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जमीन खरीदने के लिए उन्होंने प्रदीप सकलानी, अभय कुमार और अजय सजवाण से संपर्क किया। आरोपियों ने मालदेवता क्षेत्र की एक जमीन दिखाकर उससे 30 लाख रुपये ले लिए।
बाद में जांच में पता चला कि जमीन से आरोपियों का कोई संबंध ही नहीं था। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने चेक दिए, लेकिन वे भी बाउंस हो गए।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में प्रदीप सकलानी ने कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी, पत्रकार हेम भट्ट, अमजद खान और शौकत अली के नाम भी बताए थे। पुलिस ने सभी से पूछताछ की। जांच में अमित भंडारी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक प्रदीप सकलानी के खिलाफ पहले से 27 मामले दर्ज हैं। इनमें कई मामले करोड़ों रुपये की ठगी से जुड़े हैं। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की और शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन 
