उत्तराखंड- यहां पत्नी का आरोप अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है पति, शिकायत पर मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Udham Singh Nagar Crime News: महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं ताजा मामले में यहां उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक विवाहिता ने अपने पति पर उसके साथ अप्राकृति संबंध बनाने व जान से से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़िता महिला ने एसएसपी को दिये पत्र में कहा कि उसका विवाह मुरादाबाद के हिमगिरी कालोनी निवासी कमलकांत पुत्र कुंदन लाल से वर्ष 2003 में हुआ था। शादी के बाद से ही उसका पति आए दिन मारपीट गाली-गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध है। पिछले 2 वर्षों से उसका पति अपनी गलत आदतों के कारण काफी दुर्व्यवहार करने लगा। इस संबंध में पूर्व में महिला हैल्पलाइन आदि में शिकायत की तो उसके पति द्वारा माफी मांगते हुए राजीनामा करा लिया, लेकिन इसके उपरांत भी उसके पति का व्यवहार ठीक नहीं रहा। 19 फरवरी 2021 की दोपहर करीब 1 बजे उसके पति ने उसके साथ मारपीट की गई। उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत करने की बात की तो उसका पति चला गया। पुनः रात में करीब 9 बजे आया तो उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ जबरदस्ती आप्राकृतिक संबंध बनाए। उसने बामुश्किल अपने बच्चों के साथ कमरे में बंद होकर पुलिस को फोन किया। पुलिस की बात सुनकर उसका पति जान से मारने व बाजार में नंगा करने की धमकी देकर भाग गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई

पीड़िता के मुताबिक 20 फरवरी 2021 को आईटीआई पुलिस को तहरीर दी गई। जहां पुलिस द्वारा उसका मेडिकल कराया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा धमकाया गया कि रिपोर्ट वापस ले लो नहीं तो तुम्हें ही जेल में बंद कर देंगे। इसके बाद उसका पति उसके साथ ही रहने लगा और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसका पति मारपीट करता तथा खाने-पीने आदि से भी तंग रखने लगा। 21 जुलाई 2021 को उसका पति शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। दोनों पुत्रियों ने उसके पति को रोकने का प्रयास किया तो पुत्रियों के साथ भी मारपीट की। खुद को वह दोनों बच्चों को कमरे में बंद होकर रात गुजारी सुबह उसका पति वहां से चला गया। थाने में शिकायत की गई किन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
यह भी पढ़ें 👉  7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर

इस संबंध में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए आईटीआई पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें