Haldwani News- देवभूमि उत्तराखंड के युवा केवल हुनरमंद ही नहीं बल्कि इसके साथ मेहनती और होशियार भी हैं। कहा जाता है कि बड़े सपने वही देखते हैं, जिनके अंदर कुछ कर गुजरने की ललक होती है। हल्द्वानी के रोहित परगाई भी अपनी मेहनत के बलबूते आज मायानगरी में अपने सपने को जी रहे हैं। अब रोहित डाइस मीडिया के नए प्रोजेक्ट में लीड रोल निभाते नजर आए हैं।
हल्द्वानी नया बाजार निवासी 24 वर्षीय रोहित परगाई डाइस मीडिया द्वारा बनाए गए भारत के पहले आर्मी संकलन शो में लीड रोल में नजर आए हैं। यूट्यूब पर रिलीज हुई इस सीरीज में पांच एपिसोड हैं। जिनमें से तीसरे एपिसोड में रोहित शूटर जवान की भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ इस सीरीज में अनूप सोनी ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीरीज के एक एपिसोड में शक्ति कपूर ने भी अभिनय किया है।

इससे पहले रोहित हॉटस्टार के अलावा कई एड में भी दिख चुके हैं। उन्होंने सेंटर फ्रूट, कोको कोला जैसी बड़ी कंपनियों के लिए एड किए हैं। साथ ही वह सलमान खान के साथ दस का दम शो के प्रोमो में नजर आ चुके हैं। सफलता देखने में हमेशा आसान लगती है। लेकिन ये इतनी आसानी से हाथ नहीं आती। इसके पीछे संघर्ष की ढेर सारी कहानियां होती हैं।
रोहित परगाई की प्राथमिक शिक्षा हल्द्वानी के बेंसन स्कूल जबकि 12वीं तक की पढ़ाई केवीएम स्कूल से पूरी हुई है। रोहित बताते हैं कि उन्होंने कक्षा 6 में पहली बार नाटक किया था। इसके बाद ऐसा शौक चढ़ा कि 12वीं क्लास तक करीब 30 से 40 नाटकों में अभिनय किया। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि लिखने में भी अपना हाथ आजमाया।
पढ़ाई के साथ साथ शहर और आसपास में होने वाले कार्यक्रमों में भी रोहित भाग लेते थे। इस दौरान उन्होंने कई प्रतियोगिताएं भी जीतीं। ऐसा नहीं था कि रोहित ने एक्टिंग के शौक की वजह से पढ़ाई छोड़ दी थी। रोहित को 12वीं में 90 प्रतिशत अंक मिले और मुंबई के मिठी बाई कॉलेज में बीकॉम के लिए चयन हो गया।
एक एक्टर के लिए मुंबई जाना सबसे जरूरी और बड़ी बात होती है। रोहित ने मुंबई जाने से पहले ही वहां के लिए तैयारियां कर ली थीं। पहले दिन कॉलेज गए, मन नहीं लगा तो कॉलेज छोड़ दिया। फिर ऑडिशन देने शुरू किए। बहुत बार निराशा हाथ लगी। लेकिन साल 2018 में मेहनत का फल मिला और एड मिलने लगे।
संघर्ष ने दिखाया मंजिल का रास्ता
इस बीच रोहित के पापा की तबियत खराब हुई तो उन्हें हल्द्वानी के चक्कर लगाने पड़े। एक वक्त ऐसा था जब एक डेढ़ साल तक घर और कारोबार संभाला। खुद पर काम किया और मुंबई दोबारा लौटने का प्रण किया। मेहनत रंग लाई और रोहित को अच्छे प्रोजेक्ट मिलने लगे। हाल ही में आमिर अली के साथ उन्होंने लाइव नवरंगी सीरीज में काम किया है।
जिसके बाद डाइस मीडिया ने ऑडिशन के बाद रोहित को ब्रेव हार्ट्स के लिए चुन लिया। शूटर जवान एपिसोड को अबतक साढ़े सात लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हल्द्वानी के लिए ये वाकई बहुत बड़ी बात है कि यहां का लड़का मुंबई में नाम रौशन कर रहा है। रोहित का कहना है कि मुंबई में संघर्ष है। लेकिन आपको प्रैक्टिकल होना जरूरी है। चीजों को खुली आंखों से देखिए और खुद पर काम कीजिए, सफलता जरूर मिलेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
