Nainital News: सर्दी में आग सेकना एक पति और पत्नी के जीवन को खतरे में डाल दिया। गैस लगने से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल निवासी ललित ने शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाई थी। खाना खाने के बाद ललित व उसकी पत्नी दीपिका दोनों सो गए। देर रात एकाएक ललित का सिर घूमने लगा तो अंगीठी की गैस सिर चढ़ने पर उसने फोन कर पड़ोसियों को सूचना दी तो पड़ोसियों को दोनों मूर्छित पड़े मिले।
आनन फानन में दोनो को अस्पताल ले जाया गया। बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। रविवार को होश में आने के बाद चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड कराया गया तो गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही थी, लेकिन देर शाम जांच के दौरान हलचल बंद हो गयी।
पीएमएस डॉ एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है। 24 घंटे बाद ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को निकाला जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
