रुद्रपुर: प्रेमी से मिलने किच्छा से रुद्रपुर के एक होटल में पहुंची महिला को उसके पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान होटल में खूब हंगामा भी हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और कोतवाली ले गई। किच्छा निवासी एक महिला बुधवार शाम को घर से रुद्रपुर आ गई थी। इस पर उसके पति ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को उसके पति को पता चला कि वह रुद्रपुर के एक होटल में है।जिसके बाद वह होटल कार्बट इन में पहुंच गया। जहां उसकी पत्नी एक युवक के साथ मिली। यह देख महिला का पति भड़क गया और उसने उसके प्रेमी की धुनाई कर दी। इससे होटल में अच्छा खासा हंगामा हो गया। हंगामा होता देख किसी ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही तीनों को कोतवाली ले आई। जहां महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस कर्मियों के काफी समझाने पर भी वह पति के साथ जाने से इंकार करते रही। एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि तीनों को कोतवाली लाया गया है। जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

