उत्तराखंड : यहां युवक ने पहले खरीदा चाकू फिर खुद की गर्दन पर चाकू से किया वार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

खुद की गर्दन पर चाकू से किया वार

हरिद्वार- रुड़की के गणेशचौक के पास आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने धारदार चाकू से अपनी ही गर्दन पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। सड़क पर खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मामला आज सुबह करीब 10:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक रुड़की रेलवे स्टेशन की ओर से गणेशचौक की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह तुलसी हॉस्पिटल के पास पहुंचा उसने अचानक धारदार चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। युवक के घायल होते ही सड़क पर खून बहने लगा और यह मंजर देखकर आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिसकर्मी उसे अपनी गाड़ी में ही लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर युवक की पहचान और घटनाक्रम के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें