बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला से लूटी सोने की चेन,घटना सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड।
रुड़की- रुड़की कोतवाली क्षेत्र में पंचायती धर्मशाला के पास आज बाइक सवार दो बदमाशों के द्वारा एक बुजुर्ग महिला की झपट्टा मार कर सोने की चेन लूट ली गई है। जिसके बाद नकाबपोश दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार होने में कामयाब हो जाते है। सोने की चेन लूटने की यह घटना जैन मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक विडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। विडियो में बाइक सवार दो बदमाश दिखाई रहे है। जिनमें से एक बदमाश बाइक से उतरकर महिला के पास जाता है और झपट्टा मारकर चेन लूट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है। जिसके बाद आज बुधवार को करीब सात बजे पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली जाती है।

बता दे की मंजू जैन नाम की एक महिला अपने पति के साथ आज पंचायती धर्मशाला के पास स्थित जैन मंदिर में पूजा के लिए गई थी। मंदिर के बाहर पहुंचने पर महिला स्कूटी से उतर जाती है। तभी बाइक सवार दो बदमाश महिला की चेन झपट्टा मार कर लूट लेते है। जिसके बाद बदमाश फरार हो जाते है। सोने की चेन लूटने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक विडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो जाता है। विडियो में महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर जैन मंदिर के बाहर आती हुई दिखाई देती है। पति-पत्नी के पीछे बाइक पर सवार दो बदमाश भी दिखाई दे रहे है। महिला मंदिर की ओर बढ़ती है तभी बाइक चला रहा एक बदमाश अचानक बाइक से उतरता है और महिला के पीछे जाता है। जबकि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश बाइक को स्टार्ट रखता है।
तभी एक बदमाश के द्वारा महिला की सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली जाती है। जिसके बाद बदमाश फरार हो जाते है। महिला के पति अभी तक अपनी स्कूटी भी खड़ी नहीं कर पाए थे। कुछ ही सेकंड में बाइक सवार लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। सोने की चेन की कीमत करीब पांच लाख रूपये बताई गई है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास बदमाशों की काफी तलाश की। लेकिन दोनों बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद पुलिस अब सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
