हल्द्वानी: नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार रिसॉर्ट के शेफ समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम रामपुर पाटकोट निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार और अल्मोड़ा के ग्राम रतखाल निवासी 19 वर्षीय विवेक आर्या छोई गांव के एक रिसॉर्ट में नौकरी करते थे. रोहित रिसॉर्ट में शेफ बताया जा रहा और विवेक इसी रिसॉर्ट का कर्मचारी था. दोनों युवक काठगोदाम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे. इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड के पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां कुछ देर इलाज के बाद दोनों की मौत हो गई।

भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बाइक की रफ्तार काफी थी. जिसके चलते हादसा हुआ है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
