कोटद्वार। एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद के गले व कलाइयों पर धारदार हथियार से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुर ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रिखणीखाल थाना क्षेत्र के धामधार गांव निवासी मनोज रावत (40) पुत्र केसर सिंह, अपनी पत्नी शशि देवी (32) पुत्री सतपाल सिंह रावत, निवासी कुमल्डी और सात और नौ वर्ष के दो बच्चों के साथ कोटद्वार के पदमपुर में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात मनोज ने शशि की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने धारदार हथियार से अपने गले और कलाइयों पर वार कर आत्महत्या की कोशिश की।
बृहस्पतिवार सुबह उसने भाबर स्थित वाइन फैक्ट्री के मैनेजर अमन को फोन कर घटना की जानकारी दी। वह करीब नौ बजे एंबुलेंस से मनोज और शशि को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने शशि को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज को भर्ती कर लिया। सीओ कोटद्वार ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। कुछ समय पहले ही सिर में दर्द बताकर वाइन फैक्टरी से नौकरी छोड़ने वाले मनोज को सीटी स्कैन कराकर उपचार कराने की सलाह दी गई थी। चर्चा है कि मनोज किसी तांत्रिक से उपचार करा रहा था। पत्नी की हत्या के बाद मनोज घंटों तक कमरे में ही रहा।
मृतका शशि के पिता सतपाल सिंह की तहरीर पर पति मनोज रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल मनोज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – निहारिका सेमवाल, सीओ, कोटद्वार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत 
