युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या से सनसनी…
रुड़की- रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट्ट गांव में 26 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। गांव के श्मशान घाट के पास कूड़ेदान में युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि आज सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट्ट गाँव में शमशान घाट के पास कूड़ेदान में कुछ लोगों को एक युवक का खून से लथपथ शव दिखाई दिया जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम व पुलिस के आलाधिकारी पहुँचे।
मृतक युवक की पहचान गाँव के ही निवासी अंकित कुमार उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। युवक की चाकुओं से गोदकर बेदर्दी से हत्या की गई है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक बीती शाम से अंकित लापता था। आज सुबह ही अंकित की हत्या की जानकारी उन्हें मिली है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव मिला है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पूरे मामले कि पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
