- नौ साल की बच्ची को पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।
हरिद्वार- देवभूमि उत्तराखंड में एक और शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। हरिद्वार जिले के रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से दरिंदगी की गई है। पड़ोसी युवक ने बच्ची को दूध देने के बहाने घर के अंदर बुलाया और उसके साथ दरिंदगी कर दी। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शाम के समय पड़ोस में रहने वाली एक नौ साल की बच्ची को घर के अंदर दूध देने के बहाने बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिस पर परिजन आग बबूला हो गए और युवक की तलाश में पहुंचे, लेकिन युवक घर से फरार हो गया। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर मंगलौर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है।

मंगलौर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करने के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकार से लेकर नेताओं तक पर बढ़ा दबाव, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के लिए 27 सितंबर को बड़ी रैली
हल्द्वानी: पेंशनभोगियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे सुमित हृदयेश
मिशन 2027 से पहले BJP ने कसी कमर, गौलापार में 8 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड: यहां रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला
अल्मोड़ा में जैविक और प्राकृतिक खेती का बनेगा बड़ा प्रशिक्षण केंद्र, 12.31 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
किसान परिवार की बेटी ने बॉक्सिंग में मचाया धमाल, अब मिलेगा हिमालय रत्न; जानिए कौन हैं खुशी चंद
बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 30 अगस्त को रहें खास सावधान
बड़ी खबर: नेपाल में अचानक बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; भारत मे भी हाई अलर्ट
लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन 


