पिथौरागढ़– उत्तराखंड में शनिवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही भारी बरसात शुरू हो गई है नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में सुबह से ही मूसलाधार बरसात जारी है पर्वतीय इलाकों में देर रात से भारी बरसात से आम जनजीवन अस्त व्स्त है ।प्रदेश में भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। भारी बारिश (Pithoragarh heavy rain) से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी थल मोटर मार्ग में बिर्थी के पास द्वालीगाड़ में पुल ध्वस्त हो गया है। पुल के अप्रोच नाले के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गये हैं और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।
गौर हो कि इस मार्ग से ही सैलानी मुनस्यारी तक पहुंचते हैं। लिहाजा पुल क्षत्रिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इस मार्ग से कई वाहन आवाजाही करते हैं। मौसम विभाग ने नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। इसके अलावा आगामी 24 घंटों में लो लाइन एरिया में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पर्वतीय जिलों में लैंड स्लाइडिंग की वजह से रास्ते बंद होने का भी अंदेशा है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में यदि संभव हो तो मूवमेंट नहीं करें. यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी सावधानी के साथ मूवमेंट करें। वहीं वहीं पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट (Uttarakhand Weather Alert) जारी किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
