Pithoragarh News- पहाड़ में बमुश्किल स्वरोजगार शुरू होता है और पोल्टी फार्म जैसा स्वरोजगार करने में पहाड़ में बेहद मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर जंगली जानवर पोल्ट्री फार्म को नेस्तनाबूद कर दे तो सोचिए दिन रात मेहनत कर मुर्गियों को पालने वाले पोल्ट्री फार्म स्वामी की क्या हालत होगी। ऐसा वाकिया पिथौरागढ़ जनपद के राड़ीखूंटी क्षेत्र में हुआ है, यहां गुलदार ने एक ही रात में पूरे पोल्ट्री फार्म को उजाड़ डाला पोल्ट्री फार्म में रखी 1500 मुर्गियों को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 29 किलोमीटर दूर राड़ीखूंटी क्षेत्र के मटियाल तोक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुकेश कुमार के पोल्ट्री फार्म में रात को गुलदार घुस गया, गुलदार ने एक-एक कर पोल्ट्री फार्म में रखी गई 1500 मुर्गियों को हमला कर मार डाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पोल्ट्री फार्म के मालिक मुकेश कुमार का फार्म गांव से कुछ दूरी पर है जहां उन्होंने देखरेख के लिए 4 कर्मचारी भी तैनात किए हुए हैं, जो फार्म के बगल में बने हुए भवन में रहते हैं। देर रात वहां तैनात कर्मचारियों ने मुर्गियों के फड़फड़ाने की आवाज सुनी लेकिन मौसम खराब होने के कारण फार्म में हवा रोकने के लिए लगाई गई प्लास्टिक की पन्नीयों की आवाज समझ उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
काफी देर तक फड़फड़ाने की आवाज बंद ना होने पर जब कर्मचारी कमरे से बाहर आकर बाड़े में देखा तो, गुलदार को देख उसके हाथ पांव फूल गए , उसने शोर मचाकर अन्य साथियों को जगाया, वहां मौजूद चारों कर्मचारियों ने जमकर हो हल्ला किया, तब जाकर गुलदार बड़ा छोड़कर भागा। स्वरोजगार करने के लिए मुकेश कुमार ने सवा ₹2 लाख का ऋण और कुछ अपनी पूंजी जमा कर इस कारोबार को शुरू किया था, लेकिन गुलदार ने एक ही रात में उसका पूरा कारोबार खत्म कर दिया, गुलदार की दहशत से पूरा इलाका अंधेरा गिरने से पहले ही घर के भीतर कैद होने को मजबूर है। उधर इस घटना की जानकारी पोल्ट्री फार्म स्वामी द्वारा वन विभाग को दे दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ 
