DEHDRADUN NEWS- चालान कटने के बाद लोग हंगामा कर देते है। पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के भवाली में देखने को मिला था जब पुलिस ने एक डंपर चालाक का चालान काटा तो उसने गाड़ी से तेल निकालकर अपने में छिडक़ लिया, जिसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। अब ठीक ऐसा ही मामला राजधानी देहरादून में देखने को मिला। जहां चालान कटने के बाद चालक सडक़ पर लेट गया। देखने वालों की भीड़ लग गई।
नो पार्किंग में खडा था लोडर
जानकारी देते हुए यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दोपहर में दिलाराम चौक से थोड़ा सा आगे एक लोडर नो पार्किंग में खड़ा था, जबकि लोडर का चालक ढाबे में खाना खाने को चला गया। पुलिस ने लोडर चालक की तलाश की तो वह उन्हें मिला ही नहीं। जिसके बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। फिर क्या था ठीक उसी समय चालक आफताब मौके पर पहुंच गया।

चालान कटने पर सडक़ पर लेटा
उसने चालान काटने का विरोध किया। जब पुलिस नहीं मानी तो वह सडक़ पर लेट गया। इसके बाद मौके पर खूब हंगामा हो गया। आफताब का कहना था कि मकान मालिक ने उसे और उसके परिवार को घर से बाहर निकाल दिया है। ऐसे में उसने अपनी बीवी के गहने बेचकर मकान का किराया दिया। कल ही उसका चालान कटा है और आज फिर आपके काट दिया। मैं कब तक चालान भरुंगा। इतना कहकर वह ट्रैफिक के बीच में लेट गया। इस दौरान हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने मानवता दिखाते हुए उसे चेतावनी दी कि इस तरह कहीं भी वाहन खड़ा न करें। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
