- माणा एवलांच रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट।
चमोली- दिनांकः 28.02.2025 को श्रीबद्रीनाथ के निकट माणा में बर्फ में 55 बीआरओ के कार्यरत मजदूरों के फंसे होने के उपरान्त रेस्क्यू जारी किया गया जिसमें दिनांकः 01.03.2025 की प्रातः 9.00 बजे तक कुल-47 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। शेष 08 व्यक्तियों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू जारी है।
माणा एवलांच रेस्क्यू ऑपरेशन की अभी की अच्छी खबर, हेली रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, जोशीमठ हेलीपेड से सेना के दो हेली चीता के साथ दो अन्य निजी कंपनी के हेली कर रहे हैं हेली रेस्क्यू, अबतक इवलांच प्वाइंट से करीब 6 घायल मजदूरों को हेली के जरिए जोशीमठ रेस्क्यू बेस कैम्प पहुंचाया गया है, जहां से इन्हे सीएचसी सेंटर में ले जाया गया है,जोशीमठ हेलीपेड में सेना आईटीबीपी और प्रशासन की पूरी टीम मोजूद, एंबुलेंस, सहित तमाम मेडिकल साजो सामान के साथ बचाव दल जोशीमठ हेली पेड़ पर तैयार, हेली रेस्क्यू ऑपरेशन टीम भी अपने उपकरणों के साथ जोशीमठ में मोजूद घायलों को हेली के माध्यम से जोशीमठ लाया जा रहा है, सीएम धामी भी पहुचने वाले है,जोशीमठ के सीएचसी सेंटर और आर्मी हॉस्पिटल के पूरी तरह तैयार किया गया है, घायलों को यही लाया जा रहा है, साथ ही एम्स अस्पताल ऋषिकेश को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 55 में से 33 लोग सकुशल मिल गए थे कहा कि तीन जो गंभीर घायल थे उनका इलाज माणा आइटीबीपी अस्पताल में चल रहा था। जिन्हें आज हेली के माध्यम से जोशीमठ लाया गया है अब उनका उपचार जोशीमठ आर्मी अस्पताल में किया जा रहा है। कहा कि अभी तीनों घायल मजदूरों की स्थिति स्थिर है। बताया कि NDRF की टीम भी जोतिर्मठ में मौजूद है जिसमें 28 लोग शामिल है। कहां की आज मौसम साफ है जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
