- हरीश धामी ने पिथौरागढ़ डीएम के खिलाफ खोला मोर्चा,विशेषाधिकार हनन का देंगे नोटिस।
धारचूला (पिथौरागढ़)- उत्तराखंड में आपदा के दौरान जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाने का मामला अब और आगे बढ़ गया है। हाल ही में देहरादून के जिलाधिकारी संबिन बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की तस्वीरें सार्वजनिक हुई थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री जिलाधिकारी को खरी खोटी कहते हुए नजर आए थे। बड़ी बात यह है कि तब भी जिलाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री की बातें सुनने के बजाय वहां से जाना ज्यादा बेहतर विकल्प समझा, लेकिन अब बात सत्ताधारी मंत्री की नहीं है बल्कि कांग्रेस के ऐसे विधायक की है जिसने अपने जिले के जिलाधिकारी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
कांग्रेस विधायक हरीश धामी धारचूला से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी समेत प्रशासन के कुछ दूसरे अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख दिया है। जिसमें जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी पर फोन नहीं उठाने के आरोप लगाए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले देहरादून में आपदा के दौरान ही जिलाधिकारी देहरादून संविन बंसल के फोन नहीं उठाये जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से बातचीत वायरल हुई थी। यह मामला काफी चर्चाओं में रहा,इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा गया। हालांकि, तब कांग्रेस से जुड़े लोग जिलाधिकारी के पक्ष में खड़े हो गए थे,लेकिन अब कांग्रेस के ही विधायक ने पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी पर इसी तरह के आरोप लगा दिए हैं।
हरीश धामी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि जनता आपदा जैसे हालातों में अफसर को नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों को परेशान करती है. ऐसे में अधिकारियों को अपना रवैया बदलना चाहिए। ऐसे अधिकारियों को सदन में बुलाकर दंडित किए जाने की जरूरत है. जिससे जन प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लिया दा सके। हरीश धामी ने कहा वह इस मामले को विधानसभा में विशेषाधिकार हनन के रूप में लाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार की नीतियों में करेगी शामिल : धामी
हल्द्वानी: तीज क्वीन बनीं प्रभा गुरुरानी, कुसुम तिवारी ने जीता बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार
हल्द्वानी : प्रभा ने जीता तीज क्वीन का खिताब, कुसुम ने मेहंदी में बाजी मारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश की होगी भौतिक जांच
हल्द्वानी:(बधाई) शहर की प्रीति राजपूत को मिला राज्य स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार, हिलप्योर ऑर्गेनिक idea ने किया कमाल
उत्तराखंड : पूर्व विधायक की पत्नी ने लगाई ततैया का छत्ता हटाने की गुहार
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित
हल्द्वानी : बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को होगी विशाल जनसभा एवं रैली
देहरादून में सीएम धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- देश की एकता और अखंडता की रक्षा का लें संकल्प
उत्तराखंड: मरीजों के बीच अचानक मची भगदड़, इमरजेंसी में घुस आए 15-20 लोग; जानें पूरा मामला 
