उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तेज बहाव में बहे 16 वर्षीय किशोर की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। किशोर 7 अक्टूबर को अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे फोटो खींचने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया।

जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार पुत्र भुवन चंद्र, उम्र करीब 16 साल, ग्राम बिनकोट, तहसील बेतालघाट का रहने वाला है। 7 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ ग्राम रोपा में कोसी नदी के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
Ad

घटना के बाद उसके दोस्तों ने तत्काल इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की। टीम लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

तहसीलदार श्री कैंची धाम भुवन चंद्र भंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और खोज एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी श्री कैंची धाम अनुराग आर्य ने बताया कि प्रशासन की ओर से सर्च अभियान लगातार जारी है। परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने में सावधानी बरतने की अपील की है। मानसून के बाद भी नदियों का जलस्तर और बहाव तेज है। ऐसे में युवाओं और पर्यटकों से नदी किनारे, चट्टानों और फिसलन वाले स्थानों पर फोटो या सेल्फी लेने से बचने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज

अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को नदी और नालों के किनारे अकेले न जाने दें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपदा कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें