हरिद्वार: हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए केवल नियामक की भूमिका में नहीं…बल्कि सहयोगी और सहभागी के तौर पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में 29 हजार से ज्यादा नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं। इन इकाइयों के जरिए करीब 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सरल व्यवस्था उपलब्ध हो।

निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए निवेश मित्र व्यवस्था शुरू की गई है। वहीं सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार पाने वाले के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनाने के लिए स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड स्टार्टअप नीति के तहत स्टार्टअप्स को वित्तीय सहयोग देने के लिए 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है।
ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में करीब 1002 एकड़ क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
धामी ने कहा कि औद्योगिक विकास को केवल मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक पार्क विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। हरिद्वार में फ्लैटेड फैक्ट्री विकसित की जा रही है, जबकि भविष्य में सेलाकुई और पंतनगर में भी ऐसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने एक जनपद, दो उत्पाद जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फार्मा, हर्बल, आयुष, इंजीनियरिंग और ऑटो-कंपोनेंट जैसे क्षेत्रों में भी उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में उत्तराखंड को टॉप अचीवर्स श्रेणी मिली है। वहीं एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स-2024 में राज्य ने अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाइयों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर प्रशिक्षण ले रहे पुलिस जवानों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और नवाचार के साथ उद्योग जगत को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज
उत्तराखंड: ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम! मुख्य सचिव ने शीत भंडारण बढ़ाने पर दिया जोर
पक्के घर का सपना हुआ पूरा, उत्तराखंड में 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को मिला PM आवास
उत्तराखंड: कैंचीधाम क्षेत्र में जिला पर्यटन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मानकों के उल्लंघन पर 26 होम स्टे/होटल पर कार्रवाई
हल्द्वानी : ADM विवेक राय ने इन 22 प्रतिष्ठानों में ठोका जुर्माना
हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित 
