नैनीताल: नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 258 चालान किए और 73 वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही पांच ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्त करने की कार्रवाई भी की गई।
पुलिस के मुताबिक अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, सड़क हादसों पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में जिले के थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों, टीएसआई रामनगर और सीपीयू हल्द्वानी को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
अभियान के दौरान 72 मोटरसाइकिल समेत कुल 73 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा कार्रवाई में 47 हजार रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया।
यातायात निरीक्षक हल्द्वानी की टीम ने 9 वाहन सीज किए। यातायात निरीक्षक भीमताल/भवाली/कैंचीधाम की टीम ने भी 9 वाहन सीज किए। वहीं सीपीयू हल्द्वानी ने 24 वाहनों को सीज किया।
पुलिस के अनुसार थानों की ओर से 224 नगद चालान किए गए। इसके अलावा पांच ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की गई।
नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज
उत्तराखंड: ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम! मुख्य सचिव ने शीत भंडारण बढ़ाने पर दिया जोर
पक्के घर का सपना हुआ पूरा, उत्तराखंड में 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को मिला PM आवास
उत्तराखंड: कैंचीधाम क्षेत्र में जिला पर्यटन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मानकों के उल्लंघन पर 26 होम स्टे/होटल पर कार्रवाई
हल्द्वानी : ADM विवेक राय ने इन 22 प्रतिष्ठानों में ठोका जुर्माना
हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा 

