उत्तराखंड: ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर 1.77 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख रुपये पहुंचने की बात सामने आई है।

मामला हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने YouTube पर ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट Winadda का विज्ञापन देखा था। इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से WhatsApp के जरिए उससे संपर्क किया।

पुलिस के मुताबिक साइबर ठगों ने कम रकम निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद वर्ष 2025 में शिकायतकर्ता से कुल 1,77,53,960 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई।

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में BNS की धारा 318(4), 61(2) और IT Act की धारा 66D के तहत केस दर्ज कर जांच निरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई।

जांच के दौरान एसटीएफ ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और उनमें हुए पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाई। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से करीब 14 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप

जांच में आरोपी के बैंक खाते में महज चार महीने के दौरान करीब 95 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन का भी पता चला। इसके बाद पुलिस ने बैंक खाते के धारक की पहचान कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय किशोर पुत्र मदन लाल को राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान के ऊंचा मगर बास, वार्ड नंबर-05 का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला

एसटीएफ की टीम अब मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन की कड़ियों की भी जांच कर रही है।

उत्तराखंड एसटीएफ ने लोगों से ऑनलाइन गेमिंग, निवेश या किसी भी तरह के ज्यादा मुनाफे का लालच देने वाले लोगों और वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या पैसे ट्रांसफर करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें