- नियुक्ति पत्र लिए और गायब हो गए 63 गुरुजी
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में प्रशिक्षितों ने शिक्षक बनने के लिए नियुक्ति पत्र लिया और गायब हो गए। ऐसे 63 प्रशिक्षित हैं जो शिक्षक बनने के लिए काउंसलिंग में शामिल हुए। विभाग ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया।
हैरानी है कि नियुक्ति पत्र लेने के डेढ़ महीने बाद भी वे संबंधित विद्यालय में नहीं पहुंचे। ये प्रशिक्षित कहां हैं इसका विभाग को भी पता नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग के लिए शिक्षकों की कमी दूर करना चुनौती बन गया है।
सीमांत जनपद में संचालित 1212 प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 977 पद रिक्त हैं। अधिकतर विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। किसी तरह बीते दिनों 322 शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हुई। पहली काउंसलिंग में 41 दूसरी में 112 प्रशिक्षित शिक्षक बनने के लिए शामिल हुए। इन सभी प्रशिक्षितों को विभाग ने नियुक्ति पत्र भी जारी कर विद्यालयों का आवंटन कर दिया।
बीते दिनों शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई। नियुक्ति पत्र जारी होने के लंबे समय बाद भी 63 प्रशिक्षितों ने तैनाती नहीं ली है। अब इसकी उम्मीद भी कम है। निश्चित तौर पर अधिकतर प्रशिक्षित दुर्गम जिले में तैनाती लेने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। शिक्षकों की नियुक्ति केलिए फिर से काउंसिलिंग होगी। तरुण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक, पिथौरागढ़।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : DM के निर्देश पर घायल गोवंश को तत्काल किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड :(job alert) रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) गोरापडाव में स्टोन क्रेशर की लापरवाही से युवक को मिली दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फिल्मी स्टाइल में हमला! पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां, युवक को लगी गोली
उत्तराखंड: छात्रों पर विवादित बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी
पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
परीक्षा सुधारों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि करेंगे हाई लेवल टास्क फोर्स की अगुवाई
ग्लास्गो 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, रचा इतिहास
उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी योजना
उत्तराखंड : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित 

