- चमोली के पियूष पुरोहित को मिला नैनो क्रिएटर अवार्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चमोली जिले के पीयूष पुरोहित को ‘सर्वश्रेष्ठ नैनो क्रिएटर पुरस्कार से किया सम्मानित।
चमोली (उत्तराखंड)– जनपद चमोली के बमोथ गांव निवासी पियूष पुरोहित को डिजीटल इंडिया के तहत नैनो क्रियेटर अवार्ड से नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवाजा गया है। इस डिजीटल प्रतियोगिता में देश भर से 30 लोगों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबसे कम उम्र के 20 साल के प्रतियोगी पियूष पुरोहित को नैनो क्रियेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पियूष पुरोहित देहरादून स्थित डीएवी कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। पियूष के पिता नागेंद्र पुरोहित देहरादून स्थित राजकीय इंटर कालेज भगद्वारीखाल में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। व पीयूष की माता श्रीमती अनिता देवी गृहणी है। छात्र पियूष पुरोहित को मिले इस पुरस्कार पर उत्तराखंड सहित जनपद चमोली और उनके गांव बमोथ में खुशी की लहर है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड में प्रदेश के पीयूष पुरोहित को बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीयूष पुरोहित को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है, उन्होंने कहा कि पीयूष को मिला सम्मान राज्य का भी सम्मान है तथा इससे विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के लिये प्रदेश के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट 
