लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।
दिल्ली- लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ गई है। कांग्रेस ने 39 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा की है। राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड सीट से दावेदारी करते नजर आएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस बार राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसके साथ ही लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विकास उपाध्याय, शिव कुमार धार्या, के सी वेणुगोपाल और शशि थरूर के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है।
जहां राहुल गांधी को एक बार फिर वायनाड से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं बघेल राजनांदगांव से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नेता पार्टी ेके 39 बड़े नामों में से 15 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं। वहीं, एससी एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और हिस्सेदारी न्याय पर भी अपने वादों को रखा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की तरफ से किए गए वादों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कई वादे किए हैं। सरकार बनने पर कांग्रेस उन वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में हमने वादे पूरे किए हैं। हम 30 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा भी पूरा करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट 
