Governor and CM Dhami

उत्तराखंड: राज्यपाल और सीएम धामी ने रखी नई इमारतों की नींव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : लोक भवन परिसर में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। राज्यपाल Gurmit Singh और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गुरुवार को बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया।

इन भवनों के निर्माण से लोक भवन परिसर में कई जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। पहले भवन में समेकित डिस्पेंसरी बनाई जाएगी…जिसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सा की सुविधा होगी। वहीं दूसरे भवन में सूचना परिसर और कैफेटेरिया, तीसरे में लोक निर्माण विभाग कार्यालय और चौथे में उद्यान विभाग कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

खास बात यह है कि इन भवनों का निर्माण पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप किया जाएगा…जिससे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि इस परियोजना से कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनेगी। कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी एक ही स्थान पर बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे सुशासन की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के होने से प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं तेजी से मिलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पारंपरिक वास्तुकला के उपयोग से स्थानीय कारीगरों और संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें