pushkar dhami

उत्तराखंड बनेगा डिजिटल ग्रोथ हब, सीएम धामी ने बताई बड़ी योजना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान डिजिटल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन आज के समय की जरूरत हैं…जहां AI, साइंस और टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ मिलकर भविष्य की दिशा तय करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
Ad

मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा जताया कि इस कॉन्फ्रेंस से निकलने वाले सुझाव न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के डिजिटल विकास को नई दिशा देंगे।

उन्होंने उत्तराखंड की सामरिक और पर्यटन महत्व को भी रेखांकित किया। बताया कि राज्य में हर साल 6 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं…जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के चलते उत्तराखंड में पर्यटन, फिल्म शूटिंग और औद्योगिक निवेश के बड़े अवसर मौजूद हैं…जिन पर सरकार लगातार काम कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। कहा कि उत्तराखंड के सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आदर्श बनाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम

बैठक में कई बड़े डेटा सेंटर और टेक कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे…जहां निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें