उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में एक खेत में गुड़ाई करने के दौरान मजदूरों को इंसान के दाहिने पैर का पंजा दिखा जिससे वहां हड़कंप मच गया काम कर रहे मजदूर खेत में इंसानी पंजे को देखकर डर गए। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि पंत नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में गोल गेट के पास पूर्व प्रधान पूरन सिंह बिष्ट के खेत में किसी इंसान के दाहिने पैर के कटे हुए पंजे को मिलने के बाद वहां सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह जब खेत में मजदूर गुड़ाई कर रहे थे। तो दोपहर 12:00 बजे गुडाई करते समय एक मजदूर को उसकी कुदाल पर आधे कटे हुए पैर का पंजा लगा जिसे देख मजदूर घबरा गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो यह मामला प्रकाश में आया कि शनिवार की रात को खेत से 200 मीटर दूर ट्रेन की पटरी पर डीडीसी कर्मचारी इंद्रजीत की मौत हो गई थी । जिसके दाएं पैर का आधा पंजा भी कट गया था।
पुलिस के अनुसार अंधेरा होने के कारण काफी खोजबीन के बाद भी इंद्रजीत का पैर का कटा हुआ पंजा नहीं मिला जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस के अनुसार हो सकता है कि उस बंदे को कुत्ते आदि जानवर घसीट कर खेत तक ले आए होंगे वही इंद्रजीत के परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि कर ली थी कि अंतिम संस्कार के समय उसके पैर का पंजा गायब था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद 
