लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने बेतरतीब कट में शनिवार प्रातः हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे एक आटो की आईओसी डिपो के सामने चौराहे पर स्थित कट पर नेक्सॉन कार से जबरदस्त टक्कर हो गई, इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन नंबर 10 आजाद नगर बनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या:- यूके04टीबी-2641 से लालकुआं की ओर जा रहा था। आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर बने कट को पार कर रही नेक्सॉन कार संख्या यूके04 एएन-4247 से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में गफूर बस्ती निवासी रोजी पत्नी शाहरुख उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहरुख पुत्र रफीक उम्र 35 वर्ष, उनके चार बच्चे अरहान 10 वर्ष, अर्श 8 वर्ष, उजैर 4 वर्ष और मन्नत 4 माह के साथ ही ऑटो चला रहे शोएब का पुत्र रफीक, मुकद्दस उम्र 45 वर्ष और मेहरू बी अंसारी उम्र 14 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल हल्द्वानी के अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अव्यवस्थित कटों को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
