अल्मोड़ा। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम को बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने जाल बिछाकर वन विभाग के एक फारेस्टर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी नवीन नौटियाल वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू/फारेस्टर के पद पर तैनात था। उसने लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के नाम पर 25 हजार 500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता जय प्रकाश ने इसकी सूचना सतर्कता विभाग को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजना बनाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस मामले में अन्य अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सतर्कता विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत शिकायत करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
