हल्द्वानी। हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सड़क, अतिक्रमण, पेयजल, धोखाधड़ी, पारिवारिक विवाद और प्रमाण पत्र से जुड़े कई मामले सामने आए।
कार्यक्रम के दौरान न्यू आदर्श कॉलोनी के गेट विवाद को मौके पर ही सुलझाया गया। वहीं भूमि विक्रय और खतौनी से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण में देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी गई और संबंधित ठेकेदार को तलब किया गया।
पंगोट-कुंजखरक मोटर मार्ग के सुधार, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, बैंक लोन और विद्यालय परिसर में अतिक्रमण जैसे मामलों पर भी आयुक्त ने त्वरित निर्देश जारी किए। खुरपाताल स्कूल के मैदान में अतिक्रमण हटाने के लिए तीन विभागों को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा बैलपोखरा क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध को गंभीरता से लेते हुए तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने साफ कहा कि आम जनता के रास्ते में कोई बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल 
