नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के खनन विभाग ने अपनी आधुनिक कार्यप्रणाली और तकनीकी नवाचार के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग के दो प्रमुख प्रोजेक्ट MDTSS और ई-रवन्ना सिक्योरिटी सिस्टम को प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार निदेशक राजपाल लेघा को प्रदान किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।
MDTSS योजना के तहत राज्य के चार मैदानी जिलों में 45 हाईटेक ई-चेक गेट लगाए गए हैं…जिनमें आधुनिक कैमरे, RFID और अन्य डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा ई-रवन्ना सिस्टम में सिक्योरिटी पेपर लागू किया गया है…जिससे फर्जीवाड़ा लगभग खत्म हो गया है।
इन सुधारों का असर राज्य के राजस्व पर भी साफ दिखा है। अवैध गतिविधियों में कमी और पारदर्शिता बढ़ने से खनन राजस्व में करीब चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
सरकार का कहना है कि तकनीक के बेहतर उपयोग और मजबूत निगरानी से राज्य में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हो रही है…जिससे भविष्य में और बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
