एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी
हल्द्वानी से लापता हुए 03 स्कूली छात्र मात्र 03 घंटे में रामनगर से सुरक्षित बरामद
खाकी ने निभाया अपना फर्ज , परिजनों की लौटी खुशियां
डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में ‘ऑपरेशन स्माइल’ और बाल सुरक्षा अभियान के तहत जनपद पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए हल्द्वानी से लापता हुए तीन नाबालिग छात्रों को मात्र 03 घंटों के भीतर रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया।
घटना का विवरण:
आज दिनांक 28.03.2026 को नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग बालक सुबह स्कूल गए थे, लेकिन स्कूल समय समाप्त होने के बाद भी अपने घरों को वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जब उनका पता नहीं चला, तो तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देशों पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल जनपद के सभी थाना क्षेत्रों, चेक पोस्टों और बैरियरों को हाई अलर्ट पर रखा गया। बच्चों के हुलिए के आधार पर सोशल मीडिया और वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई।
इसी क्रम में डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल एवं श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण तथा श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर CCTV एवं मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से तीनों बालकों को रामनगर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रामनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित थाने पहुँचाया। बच्चों ने पूछताछ पर घर से नाराज होकर जाना बताया।
परिजनों के सुपुर्द:
हल्द्वानी पुलिस द्वारा बच्चों की सकुशल बरामदगी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। थाने पहुँचे परिजनों ने अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर नैनीताल पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आवश्यक काउंसलिंग और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया है।
👉एसएसपी नैनीताल का संदेश:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने इस सफल और त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें।
बरामदगी टीम
▫️प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय मेहता
▫️SSI हल्द्वानी श्री रोहताश सिंह
▫️हेड कांस्टेबल इसरार नबी(CCTV)
▫️कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी(कोतवाली हल्द्वानी)

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं 
