- नशे की ख़ातिर कलयुगी औलाद ने पार की क्रूरता की हद, मां की हत्या कर हुआ फरार।
हरिद्वार- जनपद हरिद्वार के थाना क्षेत्र पथरी में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की हत्या महज नशे के कारण कर दी। नशेड़ी बेटे ने अपनी मां से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने अपनी मां के सिर पर फावडे से वार कर दिया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी।
मंगलवार को गांव धनपुरा निवासी सावन कुमार 20 वर्ष ने अपनी माँ कमलेश 50 वर्ष पत्नी सूरजभान की सर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने शव को बाथरूम के अंदर डाल दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता था। मंगलवार सुबह जब उसका भाई व पिता काम के लिये निकल गए तो सावन ने समेक के लिये अपनी माँ से पैसे मांगे पैसे नही देने पर आरोपी बेटा अपनी माँ के साथ हाथापाई करने लगा और घर मे रखे फावड़े से उसके ऊपर हमला कर दिया। आरोपी युवक ने महिला के सर पर फावड़े से कई वार किए जिसमे महिला खून में लतपत जमीन पर गिर गई तो महिला को खिंचकर बाथरूम के अंदर डाल दिया और मौके से भाग निकला। पड़ोसियों ने जब युवक को खून में सना देखा तो उन्होंने उसके घर जाकर देखा तो महिला खून में लतपत बाथरूम में पड़ी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही एसओ पथरी रविन्द्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुचे तो महिला मृतक बाथरूम में पड़ी थी। महिला के सर व चेहरे पर चोट के कई निशान है। सूचना पाकर सीओ निहारिका सेमवाल भी मौके पर पहुच गई और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामे की कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिये जिलाअस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया महिला की हत्या करने वाला उसका सगा बेटा है जो समेक शराब का नशा करता है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
