हल्द्वानी – गायत्री नगर शिवालिक विहार में देवखडी नाले के पानी के नुकसान का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि क्षेत्र के लगभग 300 से 400 लोगो के घरों में मलवा आने के कारण नुकसान हुआ है उन्हें हर सम्भव मदद दी जायेगी।
राजस्व विभाग ने साँय चार बजे तक सौ लोगों को अहेतुक राशि दे दी है।सर्वे जारी है अन्य लोगो को भी आज रात तक राहत राशि दे दी जाएगी
जिलाधिकारी ने अनेकों घरों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की और कहा कि जिन लोगों के घरों का नुकसान हुआ है प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता राशि मौके पर दी जा रही है। उन्होंने कहा नगर निगम निगम के कार्मिको द्वारा लोगो के घरों और सड़कों से मलवा आदि निकालने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने आम पानी नाले, बरेला आम नाले के कैचमेंट से लेकर आबादी तक दीर्घकालीन सुरक्षा कार्य का प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए । सिंचाई, वन विभाग, और UUSDA की तकनीकी टीम नाले के स्थाई ट्रीटमेंट के लिए चल रहे सर्वे को एक सप्ताह में पूर्ण करेगी। गायत्री नगर के आन्तरिक कालोनियों मे छोटे नाले और गुल पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी को नालों पर अतिक्रमण का सर्वे करने के निर्देश दिये ताकि नाले के प्रवाह को सुचारू रूप से संचालित कर पानी के रूकावट को दूर किया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा आमपानी, बरेला आम और देवखडी नाले के मुहाने पर तीन नालों (आमपाली, दुरगडी एवं बरेलाआम) नाले जो देवखडी नाले में मिलते है का स्थलीय निरीक्षण भी किया। वर्तमान में वन विभाग द्वारा तात्कालिक कार्य किये जा रहे है जिलाधिकारी ने वन महकमे के अधिकारी को तत्काल एक अतिरिक्त पोकलैंड लगाने के निर्देश दिये और दीवार बनाने के तात्कालिक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने देवखडी नाले के स्थायी समाधान हेतु एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह से स्टीमेट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि नाले के स्थायी समाधान हेतु कार्य प्रारम्भ हो सके। उन्होंने कहा बुधवार को तकनीकी टीम के साथ ही सिचाई, वन एवं एडीबी संयुक्त सर्वे कर स्थायी समाधान हो सके इसके लिए एक सप्ताह के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होने कहा तकनीकी टीम द्वारा देवखडी नाले के जंगल के अन्दर जाकर सर्वे भी किया जायेगा तथा नाले के ऊपर चैकडैम के साथ साथ नाले को चैनलाईज किया जायेगा जिससे नाले के प्रवाह को सुरक्षित निकास दिया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, मिश्रा,एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिह,रेंजर ख्याली राम, तहसीलदार सचिन कुमार सिंचाई,नगर निगम के साथ ही निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्द्रर पाल सिंह रौतला व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
