हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर की व्यस्त कालाढूंगी रोड पर सफर करने वाले लोगों को राहत देने के लिए सड़क की मरम्मत की गई है। यूयूएसडीए (UUSDA) की ओर से पेवर मशीन की मदद से कई स्थानों पर पैच रिपेयर का काम कराया गया। इसका उद्देश्य सड़क के गड्ढों को भरकर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाना है।

सड़क सुधार अभियान के तहत ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा चौराहा, गैस गोदाम जंक्शन, लालडांठ बस अड्डा, मुखानी चौराहा और जैर रोड तिराहे समेत कई प्रमुख स्थानों पर मरम्मत की गई। ये इलाके शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल हैं, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं।

सड़क की मरम्मत शुरू करने से पहले संबंधित स्थानों पर जल संस्थान की पेयजल लाइनों में हुए लीकेज को बंद कराया गया। इसके बाद पैच रिपेयर का काम किया गया….ताकि सड़क की मरम्मत टिकाऊ रहे और दोबारा जल्दी खराब होने की आशंका कम हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी

यूयूएसडीए की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए जरूरी काम किए जा रहे हैं। कालाढूंगी रोड पर गड्ढों की मरम्मत से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें