उत्तरकाशी (मोरी): मोरी विकासखंड के फतेह पर्वत पट्टी के खन्ना गांव में मंगलवार 20 जनवरी देर रात अचानक आग लग गई। आग से दो आवासीय मकान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और अन्य मकानों में आग फैलने से रोक दिया। फतेह पर्वत क्षेत्र में दूर संचार व्यवस्था न होने के कारण प्रशासन को घटना की सूचना काफी देर बाद मिली। तभी मोरी से राजस्व और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
रात करीब 10 बजे खन्ना गांव के चुंगी डांडा तोक में नंदू लाल के मकान में अचानक आग लग गई। आग ने पड़ोसी बीरेंद्र सिंह के मकान में भी फैल गई। देखते ही देखते दोनों मकान जलकर राख हो गए। घर में रखा राशन, कपड़े, नकदी और किमती सामान भी जल गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तेजी से आग बुझाने का प्रयास किया और गांव में फैलने से आग को रोक दिया। ग्रामीणों ने आग से प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग भी की है।
तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। राजस्व और पुलिस टीम ने तुरंत सहायता लेकर घटना स्थल का जायजा लिया। नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके साथ ही दूर संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की सिफारिश भी की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
